पैग़म्बरे इस्लाम की निष्ठावान पत्नी हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा
पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम की पैग़म्बरी कीसार्वजनिक घोषणा के दस वर्ष बाद पैग़म्बरे इस्लाम स की पत्ती हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा ने संसार से विदा ली। यह दिन पैग़म्बरे इस्लाम स और हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा के संयुक्त जीवन का अंतिम बिंदु था।
हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा के निधन से पैग़म्बरे इस्लाम शोक व दुख के अथाह सागर में डूब गए।पैग़म्बरे इस्लाम स पर दुखा का यह पहाड़ उनके चाचा हज़रत अबू तालिब अलैहिस्सलाम केनिधन के स्वर्गवास के कुछ थोड़े से अंतराल के बाद टूट पड़ा। इन दो प्रियतम हस्तियोंके वियोग से पैग़म्बरे इस्लाम की आत्मा इतनी दुखी हुई कि उन्होंने इस वर्ष कोशोकवर्ष का नाम दे दिया। हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा के निधन पर पैग़म्बरेइस्लाम स बहुत रोए और उन्होंने कहाः ख़दीजा के जैसा कहां कोई मिल सकता है किउन्होंने उस समय मेरी पुष्टि की जब लोग मुझे झुठला रहे थे। ईश्वरीय धर्म के मामलोंमें उन्होंने मेरी सहायता की और सहायता के लिए अपनी संपत्ति पेश कर दी।
हज़रतख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा का संबंध क़ुरैश क़बीले के एक प्रतिष्ठित परिवार से था।पैग़म्बरे इस्लाम स की पैग़म्बरी की घोषणा से पूर्व वह हज़रत इब्राहीम केएकेश्वरवादी धर्म की अनुयायी थीं। जनकल्याण की भावना के नाते समाज में हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा को बड़ी ख्याति प्राप्त थी। उनकी पास बहुत दौलत थी और उन्हेंहेजाज़ के बड़े व्यापारियों में गिना जाता था।
हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा के दूरदर्शी व सूझबूझ वाली महिला थीं। उन्हें आध्यात्मिक विषयोंसे विशेष रूचि थी और वह आसमानी ग्रंथों की शिक्षाओं से परिचित थीं। इसी लिए उन्हेंपहले से ही अंतिम ईश्वरीय पैग़म्बर के आगमन की प्रतीक्षा थी और वह इस बारे में अपनेचचेरे भाई वरक़ा बिन नूफ़िल और अन्य जानकार लोगों से पूछती रहती थीं। संयोग यह हुआकि वह हज़रत मोहम्मद स से उनकी पैग़म्बरी की घोषणा के कई वर्ष पूर्व ही उनसे परिचितहो गईं। उन्होंने एक व्यापारिक यात्रा में अपने काफ़िले का नेतृत्व हज़रत मोहम्मद सको सौंप दिया जो लोगों के बीच अपनी सच्चाई और ईमानदारी के लिए विशेष ख्याति रखतेथे। इस यात्रा ने हज़रत मोहम्मद स के शिष्टाचारिक व गुणों से हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा को भलीभांति अवगत करा दिया। हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा कोआभास हुआ कि हज़रत मोहम्मद स बड़े पवित्र व महान व्यक्तित्व के स्वामी तथा दूसरोंसे श्रेष्ठ हैं। मानवीय मूल्यों का पालन करते हैं और उनकी आत्मा बड़ी महानविशेषताओं से सुसज्जित है। हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा को पता था कि हज़रतमोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम वंचितों के सहायक और लोगों केअधिकारों के रक्षक हैं। वह हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लमकी ईमानदारी, सुंदर व्यवहार, सच्चाई, सरल स्वभाव और महानता का प्रशंसक बन गईं।
हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा का यह भी पता था कि हज़रत मोहम्मदसल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के साथ उनका जीवन पवित्रता और आध्यमिकता के मार्गपर आगे बढ़ेगा। हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम के प्रतिहज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा का झुकाव और उनसे विवाह पर अज्ञानता के काल केलोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दिखाई। कारण यह था कि उस समय सामाजिक संबंधों का आधारविदित भौतिक संसाधन थे जबकि हज़रत मोहम्मद मुसतफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम पास धन दौलत नहीं थी। यही कारण था कि हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेहीव सल्लम से विवाह के कारण कुछ महिलाओं ने हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा की बुराईकरना आरंभ कर दिया और उन पर व्यंग किया कि तुमने धन दौलत की स्वामी होने के बावजूदएक ग़रीब से विवाह किया।
व्यंग के इन बाणों के उत्तर में हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा ने कहा कि क्या तुम्हारे बीच कोई हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहेव आलेही व सल्लम के समान है। क्या हेजाज़ की धरती पर इन शिष्टाचारिक गुणों सेसुसज्जित किसी व्यक्ति से तुम लोग परिचित हो। मैंने इन गुणों के आधार पर हज़रतमोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम से विवाह किया है। उस समय का हठी समाजहज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा के इन तर्कों को समझने की क्षमता नहीं रखता था। इसीलिए क़ुरैश क़बीले के महिलाएं उनसे अप्रसन्न ही रहीं। जब पैग़म्बरे इस्लाम कीपैग़म्बरी की घोषणा हुई तो क़ुरैश की महिलाओं के व्यवहार की कठोरता और रूखापन औरबढ़ गया। इसी लिए जब हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा ने हज़रत फ़ातेमा ज़हरासलामुल्लाह अलैहा को जन्म दिया तो यह महिलाएं सहायता के लिए नहीं आईं। इन बातों सेहज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा को बड़ा दुख पहुंचा किंतु ईश्वरीय धर्म की भरपूरसहायता करने पर हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा की ईश्वर ने अनेक अवसरों पर सहायताकी और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ा।
बहुत अधिक धन और उच्च सामाजिकस्थान की स्वामी होने के बावजूद हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा हज़रत मोहम्मदसल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम से बड़े आदर के साथ पेश आतीं और उनका बड़ा सम्मानकरती थीं। उनके व्यवहार में घमंड की हल्की सी भी कोई झलक नहीं थी। हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा को पता था कि हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम कोईश्वर की उपासना से बड़ा गहरा लगाव है इसी लिए वह इस बात का बड़ा ध्यान रखती थीं किपैग़म्बरे इस्लाम को उपासना का भरपूर समय मिले और वह निश्चिंत होकर ईश्वर का स्मरणकरें।
पैग़म्बरी की घोषणा से पूर्व हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहेव आलेही व सल्लम नूर पर्वत की ऊंचाई पर स्थित हेरा नामक गुफा में हर महीने के कईबार जाते थे और वहां चिंतन एवं उपासना करते थे। हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा कोअपने पति की इस पवित्र भावना की जानकारी थी इसी लिए वह बड़ी ख़ुशी से उन्हें विदाकरती थीं और उनके साथ हज़रत अली अलैहिस्सलाम को भेजती थीं और कभी स्वयं भी साथ जातीथीं। पैग़म्बरी की घोषणा के बाद जब पैग़म्बरे इस्लाम के बहुत से नातेदारों ने उनकासाथ छोड़ दिया था हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा पूरी निष्ठा के साथ ईमान लाईं औरपैग़म्बरे इस्लाम के समर्थन का स्थायी संकल्प किया। हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहाकेवल ज़बान से ईमान नहीं लाईं बल्कि उन्हों अपनी पूरी संपत्ति पैग़म्बरे इस्लाम केहवाले कर दी ताकि वह उसे इस्लाम धर्म के लिए प्रयोग करें। जब शोबे अबू तालिब नामकपहाड़ी स्थान पर शत्रुओं ने मुसलमानों की आर्थिक नाकाबंदी कर दी थी उस समय हज़रतख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा की आर्थिक और वैचारिक सहायता व सहयोग पूर्णतः स्पष्ट था।नाकाबंदी समाप्त हो जाने के बाद भी हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा के धन सेमुसलमानों की सहायता जारी रही। हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम नेभी कहा कि शोबे अबू तालिब की नाकाबंदी के समय हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा कीदौलत से मेरी बड़ी सहायता हुई।
पैग़म्बरे इस्लाम के साथ अपनेवैवाहिक जीवन में हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा ने बड़े ही धैर्य व संयम से कामलिया क्योंकि उन्हें उस मार्ग की सच्चाई पर पूरा विश्वास था जिसे अंतिम ईश्वरीय दूतके रूप में पैग़म्बरे इस्लाम ने मानवता के कल्याण के लिए चुना था। पैग़म्बरी कीघोषणा से पूर्व और उसके बादजीवन के हर चरण में हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहाहज़रत मोहम्मद स पर न्योछावर होती रहती थीं। वह अपने व्यवहार से पैग़म्बरे इस्लामका दुख बांटती थीं। वह मानवता के इस महान शिक्षक की सलाहकार की भूमिका निभाती रहीं।
विख्यात मुस्लिम इतिहासकार इब्न हश्शाम लिखते हैं
हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा पैग़म्बरे इस्लाम पर ईमान लाईं उनकी बात की पुष्टि की और उनकासमर्थन किया। ईश्वर उनके माध्यम से पैग़म्बरे इस्लाम को शांति प्रदान करता था।पैग़म्बरे इस्लाम को जब भी कोई चिंताजनक समाचार मिलता ईश्वर हज़रत ख़दीजासलामुल्लाहे अलैहा के माध्यम से उनका दुख कम करता था। ईश्वार की कृपा हो हज़रतख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा पर।
इतिहास में आया है कि एक दिन मक्के केअनेकश्वरवादियों ने पत्थर मार मार कर पैग़म्बरे इस्लाम को घायल कर दिया और हज़रतख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा के घर तक उनका पीछा किया और फिर घर पर भी पत्थर फेंके।इसी बीच हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा घर से बाहर निकलीं और उन्होंने कहा कि क्यातुम लोगों को अपने क़बीले की सम्मानीय महिला के घर पर पत्थराव करते हुए लज्जा नहींआती। यह सुनकर अनेकेश्वरवादी लज्जित हुए और वह वहां से हट गए। इसके बाद हज़रतख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा ने पैग़म्बरे इस्लाम सल्लाल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लमके घावों को साफ़ किया और उस पर मरहम रखा।
इसी अवसर पर पैग़म्बरेइस्लाम ने ईश्वर का सलाम हज़रत ख़दीजा को पहुंचाया और उनके लिए स्वर्ग में एक महलबनाए जाने की शुभसूचना दी। जब मुसलमानों की आर्थिक नाकाबंदी की गई थी तब हज़रतख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा ने बड़ा दुखा उठाया। वह हमेंशा धन दौलत में रहीं किंतु इसअवसर पर उन्हें भूख और प्यास में दिन रात बिताने पड़। इसका उनके स्वास्थ्य पर बुराप्रभाव पड़ा वह इसी नाकाबंदी के कारण बीमार हुईं और उसी बीमारी में उनका स्वर्गवासहो गया।
जीवन के अंतिम क्षणों में हज़रत ख़दीजा सलामुल्लाहे अलैहा ने यह वाक्यकहे थेः हे ईश्वर के दूत मैं ने उस तरह आपकी सेवा नहीं की जैसी मुझे करनी चाहिए थीमुझे क्षमा कीजिए मैं आपकी प्रसन्नता कि सिवा कुछ नहीं चाहती।
इसप्रकार पहली मुसलमान महिला ने अंतिम ईश्वरीय दूत के साथ गौरवपूर्ण समय बिताने केपश्चात ६५ वर्ष की आयु में संसार से विदा ली।