ArticleIDPicAddressSubjectDate
{ArticleID}
{Header}
{Subject}

{Comment}

 {StringDate}
 
 
 
 
 
 
 
ViewArticlePage
 
 
 
  • महिला जगत   
  • 2010-06-12 21:29:57  
  • CountVisit : 399  
  • Sendtofriend
  •  
  •  
  • आज विवाह के संबंध में बात-चीत करेंगे। यह ऐसा विषय है जो युवावस्था में प्राय: एक समस्या के रूप में सामने आता है। आरम्भ में हम इस्लामी देशों में विवाह के विषय पर चर्चा करेंगे।

    पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम ने अपने एक विख्यात कथन में विवाह को अपनी परम्परा का एक भाग बताया है।

    पवित्र क़ुरआन में विवाह का उद्देश्य दम्पतियों को एक दूसरे के पास शान्ति प्राप्त करना बताया गया है। इसे प्रेम व अनुकम्पा का सार कहा गया है। इसी लिए इस ईश्वरीय ग्रन्थ में परिवार के गठन और एक स्वस्थ पीढ़ी को जन्म देने पर अत्याधिक बल दिया गया है। परन्तु हम देखते हैं कि इतने ही अधिक बल दिए जाने पर भी, इस्लामी देशों में विवाह के ऑकड़ों में कमी आई है।और इसके परिणाम भी अनुचित निकले हैं। इस्लामी जगत में इस सामाजिक कुरीति के दो कारण हैं। इनमें से एक इस्लामी देशों पर पश्चिम के आधुनिक विचारों का प्रभाव है।

    पश्चिम ने अपने विशेष ऐतिहासिक सांस्कृतिक उद्देश्यों के अनतर्गत धार्मिक धारणाओं, मूल्यों यहॉं तक कि परिवार व विवाह जैसे सामाजिक मूल्यों से मुंह मोड़ लिया है कोई भी सच्चा बुद्धिजीवी या विचारक प्रगतिवाद या अश्लीलता के ख़तरनाक परिणामों को नहीं नकारता और उस स्थान के सुधारकों ने भी प्रति- दिन होते पतन व मूल्यों के संकट पर बारम्बार चेतावनी दी है। पश्चिम में अवैध तथा बिना अभिभावक के बच्चों की संख्या में वृद्धि के चिन्ताजनक आंकड़ों के समाचार मिलते रहते हैं। अवैध होने के कारण इन बच्चों के मन में घृणा तथा ईष्या भरी होती है। यह बड़े होकर हत्या, हिंसा, अतिक्रमण तथा समाज में भ्रष्टाचार फैला कर अपने मन में छिपे द्वेष को व्यक्त करते हैं। इसी आधार और हद से अधिक स्वतन्त्रता के कारण, इन देशों में युवा सबसे अधिक भ्रष्ट लोगों में गिने जाते है।

    खेद से कहना पड़ता है कि इस्लामी देशों में कुछ प्रगतिवादी इस बड़े सांस्कृतिक व ऐतिहासिक अन्तर पर बिना ध्यान दिए हुए ही पश्चिमी संस्कृति के दिखावे के जाल में फॅंस जाते हैं और इसी कारण यह लोग विवाह से दूरी और कठिनाइयों से भाग कर, महिला व पुरूष के संबंधों में स्वतन्त्रता, स्नेह संबंधी भावनाओं और शिष्टाचार की क़ैद से रिहाई को ही प्रगतिवाद, विकास और उन्नति की सॅंज्ञा देने लगते हैं।

    विवाह की दर में कमी आने का दूसरा कारण स्वंय इस्लामी समाजों के भीतर ढूंढना चाहिए। इस्लामी देशों में कुछ लोगों ने विवाह की वास्तविक आवश्यकता तथा उससे संबंधित उचित रीति-रिवाजों को भुलाकर, विवाह को एक अत्यन्त कठिन बन्धन, दिखावा, प्रतिस्पर्धा तथा घमण्ड करने का एक साधन बना दिया है। इन लोगों ने विवाह के लिए ग़ैर इस्लामी शर्तें लगा कर और दम्पत्ति धार्मिक भावनाओं के मापदण्ड की उपेक्षा करके मनुष्य के सबसे उत्कृष्ट संबंध को एक बहुत बड़ी समस्या का रूप दे दिया है।ख्याति प्राप्त करने को महत्व दिया जाना, समाज में वर्ग की समस्या, पोस्ट या रोज़गार की स्थिति यह सभी वो रूकावटें हैं जिन्होंने स्वस्थ व स्थाई विवाह के मार्गों को बन्द कर रखा है। उदाहरण स्वरूप भारत जैसे देश में यदि बहू अच्छा दहेज लेकर नहीं आती तो उसे पति और उसके घर वालों के क्रोध व हिंसा का सामना करना पड़ता है। और कभी कभी दहेज न होने के कारण कुछ बहुएं स्वंय को जला लेती हैं या उन्हें पति या उसके घर वालों द्वारा जला कर मार डाला जाता है। पाकिस्तान में भी दहेज देने में इतनी प्रतिस्पर्धा है कि प्राय: अपनी बेटी के विवाह के लिए पिता दीवालिया हो जाता है।

    इस्लामी संस्कृति में विवाह का प्रचलन, समाज के कल्याण की ज़मानत है इसलिए इस संबंध में की जाने वाली उपेक्षा इस्लामी समाजों के किसी भी मुसल्मान की ओर से स्वीकार्य नहीं है। विशेषकर कि जब इस संबंध में युवा पीढ़ी को सबसे अधिक आधा लगता है।

    इस संबंध में जिस चीज़ की सबसे अधिक आव्शयकता है वो इस्लाम में विवाह की भावना व नियमों का ज्ञान और इस्लामी नियमों से कुछ कुरीतियों को अलग किया जाना है। 

    महिला जगत

    हज़रत अली अलैहिस्सलाम फ़र्माते हैं- मैं पैग़म्बर के पास गया और चुप-चाप उनके सम्मुख बैठ गया।पैग़म्बर ने पूछा – अबूतालिब के पुत्र क्यों आए हो?पैग़म्बरे इस्लाम सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही व सल्लम ने तीन बार अपना प्रश्न दोहराया। फिर फ़र्माया- लगता है फ़ातेमा का हाथ मांगने आए हो।

    मैंने कहा- जी हॉ।पैग़म्बर ने फ़र्माया- तुमसे पहले भी कुछ लोग फ़ातेमा का हाथ मांगने आए थे, लेकिन फ़ातेमा ने स्वीकार नहीं किया, ठहरो- पहले मैं उनसे पूछ लूं।फिर वे घर के अन्दर गए और हज़रत अली अलैहिस्सलाम की इच्छा को हज़रत फ़ातेमा के सम्मुख रखा। हर बार के विपरीत कि फ़ातेमा अपना मुंह फेर लेती थीं, इस बार शान्तिपूर्वक और चुप बैठी रहीं। पैग़म्बर ने फ़ातेमा के चेहरे पर जब प्रसन्नता के चिन्ह देखे, तो तक्बीर कहते हुए हज़रत अली के पास वापस लौटे और प्रसन्नता से फ़र्माया – उनका मौन उनके हॉं (इच्छा) का चिन्ह है।विवाह एक मज़बूत हार्दिक बन्धन है जो एक सन्तुलित समाज के आधार को बनाता है। इसलिए यह अत्यन्त आवश्यक है कि यह बन्धन , दोनों पक्षों की चेतना, एक दूसरे की पहचान तथा इच्छा के बाद ही बॉंधा जाए। इस पवित्र बन्धन के लिए उक्त बातों को इस्लाम ने बहुत महत्व दिया है। इसी लिए रसूले ख़ुदा ने अपनी सुपुत्री के विवाह के अवसर पर उनकी इच्छा जानना चाहि थी। क्योंकि बेटी के विवाह के समय पिता की अनुमति इस्लाम में अनिवार्य है।

    हमने तेहरान स्थित शहीद बेहिश्ती विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डा.मोहक़िक़ दामाद के सम्मुख जब यह प्रश्न रखा तो उन्होंने उत्तर दिया- सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा जिस लड़की का विवाह एक बार हो चुका हो, और पति की मृत्यु या तलाक़ के कारण वो फिर से विवाह करना चाहे तो पिता की अनुमति ज़रूरी नहीं है। और इस्लामी क़ानून में पुत्री के विवाह पर पिता की अनुमति किसी भी प्रकार उसकी स्वतन्त्रता में बाधा नहीं बनती। कभी कभी क़ानून बनाने वाले और उनसे भी ऊपर धर्म, सार्वजनिक व्यवस्था, अधिकारों के उचित सन्तुल और व्यक्तियों के बीच संबंधों के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित करते हैं जिनमें से एक यही हमारी चर्चा का विषय है।

    परन्तु यह समाज में संकल्प की स्वतन्त्रता में बाधा के रूप में नहीं है। इसी लिए इस क्षेत्र में विश्व की लगभग सभी क़ानूनी पद्धतियों में यह सीमाएं विदित हैं जैसे फ़्रांस और दूसरी क़ानूनी व्यवस्थाओं में।इस्लाम में बेटी के विवाह के लिए पिता की अनुमति स्वंय एक क़ानून है, और यह बेटी पर पिता के वर्चस्व के अर्थ में नहीं है तथा उसकी स्वतन्त्रता को कमज़ोर नहीं करता । बड़े बड़े धार्मिक गुरूओं ने भी इस पर विभिन्न दृष्टिकोंण प्रस्तुत किए हैं। एक लड़की की मानसिक और शारिरिक व्यवस्था को देखते हुए इमाम ख़ुमैनी ने बेटी के विवाह में पिता की अनुमति को अनिवार्य माना है और नागरिक क़ानूनों ने भी इसे स्वीकार किया है। इस विषय को भली भॉंति समझने के लिए अच्छा है कि हम समकाली विद्वान शहीद मुतह्हरी के विचारों को देखें – वे कहते हैं-

    पिता की अनुमति की शर्त का यह अर्थ नहीं है कि लड़का बौद्धिक, वैचारिक और सामाजिक विकास में एक पुरूष से कम है, क्योंकि इस विषयका संबंध नर तथा नारी के मनोविज्ञान से है। किसी भी बात पर शिघ्र ही विश्वास करने की अपनी प्रवृत्रि के कारण महिलाएं पुरूषों के प्रेम पूर्ण शब्दों पर भरोसा कर लेती हैं। और कभी कभी लोभी पुरूष, नारी की इसी भावना का अनुचित लाभ उठाते हैं। बहुत सी अनुभव हीन युवतियॉं पुरूषों के जाल में फँस जाती हैं। यही पर इस बात की आवश्यकता कि पिता, जो कि स्वंय पुरूषों की भावनाओं से भली भांति परिचित हैं, अपनी अनुभवहीन बेटी के जीवन साथी के चयन पर नियन्त्रण रखें। इस प्रकार क़ानून ने न केवल यह कि नारी का अनादर नहीं किया हैं बल्कि एक वास्तविक दृष्टिकोंण से उसका समर्थन भी किया है।

    महिला जगत

    आइए आज के लिए जिएं मनुष्य का जीवन एक बहती हुई नदी की भॉंति है। जो भी उसमें क़दम रखता है उसका जीवन हर पल आगे बढ़ता रहा है। जीवन एक स्थाई परिवर्तन है और जो चीज़ निश्चित और स्थाई है वो हमारा "आज" है। हमें "आज" के लिए जीना चाहिए। जी हॉ! जो लोग भविष्य की दूर_दराज़ आकांक्षाओं तथा ख़ुशियों के लिए अपना "आज" बर्बाद कर लेते हैं, वे अपने आज के व्यवहार से , कि जो उनके लिए प्रसन्नता दायक हो सकता है अनमिज्ञ रहते हैं।

    हर मनुष्य यहॉ तक कि सबसे ग़रीब व्यक्ति भी अपनी वर्तमान क्षमताओं एवं संभावनाओं तथा अपने ईमान से ऊर्जा लेकर प्रतिदिन और अत्यन्त कठिन परिस्थितियों में भी प्रसन्न और ख़ुश रह सकता है। बहुत से लोग इसलिए ख़ुश नहीं होते क्योंकि वे वर्तमान में जीवन नहीं बिताते। उन्हें निरन्तर अतीत का दुख होता है और भविष्य की चिन्ता लगी रहती है। परन्तु हमें आज की प्रसन्नता एवं जीवन की सुन्दरता को कल की कठिनाइयों एक समस्याओं के बारे में सोच कर हाथ से गंवाना नहीं चाहिए। कल के बारे में तो हमें कोई ज्ञान नहीं है। फिर ऐसे कल के लिए जिसके बारे में हम कुछ जानते ही नहीं परेशान होने से क्या लाभ?अर्थात_ सादी कल बीत चुका और आने वाला कल मौजूद नहीं है। इन दोनों के बीच के अवसर से पूरा लाभ_ उठाओ।  इस संदर्भ में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का कथन है जो दिन अभी नहीं आया है उसकी चिन्ता से अपने आज की चिन्ता में वृद्धि न करो।हज़रत अली अलैहिस्सलाम फ़र्माते हैं_ अपने ह्रदय को अतित के दुखों से मत भरो क्योंकि यह तुम्हें भविष्य की तैयारी करने से रोक देता है।और पूरे वर्ष की चिन्ता से अपने आज की चिन्ता में वृद्धि करो क्योंकि आज के लिए तुम्हारे सामने काफ़ी परेशानियॉ हैं।  यहॉं पर एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह उठता है भविष्य के बारे में विचार और कार्यक्रम बनाने की जो बातें की जाती हैं, फिर उनका क्या होगा? क्योंकि इसके लिए अतीत और भविष्य के बारे में सोच _ विचार करना आवश्यक है।इस प्रश्न के उत्तर में हम कहना चाहेंगे कि अपने अतीत से पाठ लेना और भविष्य के लिए कार्यक्रम बनाना, दुखों, चिन्ताओं और परेशानी में समय बिताने से भिन्न है। भविष्य के लिए एक उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ना और प्रयास करना बिल्कुल सही है परन्तु शर्त यह है कि उसकी चिन्ता में फसे न रह जाएं। हमें इस वास्तविकता को समझना चाहिए कि उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उठाए गए हर क़दम का मूल्य स्वंय उस उद्देश्य के बराबर है।  यहॉ पर एक बात जो हमें याद रखनी चाहिए वो यह है कि यदि आप केवल उद्देश्य के बारे में सोचें और उसी मार्ग पर आगे बढ़ेंगे तो समझ लीजिए कि आप विभिन्न प्रकार की लालसा का शिकार हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में जब आप अपने उद्देश्य तक पहुंच जाएं गे तो आप यह नहीं समझ पाएंगे कि अब क्या करें क्योंकि आप को भविष्य के बारे में बहुत अधिक सोचने की आदत पड़ गई है और निरन्तर किसी बेहतर भविष्य की लालसा में रहते हैं और यह बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि आप का पूरा जीवन इसी उधेड़_बुन में बीत जाता है। ठिक उस व्यक्ति की भॉति जो भोजन करते समय इस चिन्ता में रहता है कि बाद में कुछ मीठा भी खाने को मिलेगा या नहीं? इसी चिन्ता में वो भोजन का स्वाद नहीं उठा पाता है।  ऐसे लोगों को सदैव यह चिन्ता लगी रहती है कि आने वाला पल उनके लिए कैसा होगा? जब उन्हें उनका उद्देश्य प्राप्त हो जाता है तो भी वे समझते हैं कि अभी कुछ कमी रह गई है, इसी कारण वे सन्तुष्ट नहीं हो पाते जिसके कारण ख़ुशी का आभास भी नहीं कर पाते हैं।मनुष्य और अन्य प्राणियों के बीच सबसे महत्वपूर्ण अन्तर उसकी विचार एवं रचनात्मक शक्ति है। विचारों की रचनात्मकता, नई नई वस्तुओं की खोज तथा उत्पादन और नए विचार सभी एक प्रकार की रचनात्मक शक्ति हैं। कम या अधिक सभी लोगों का मस्तिष्क रचनात्मक होता है परन्तु महत्व इसका है कि इस शक्ति को प्रयोग में लाया जाए। जिन लोगों ने अपनी इस शक्ति को निखारा है वे हर समस्या का समाधान खोज लेते हैं और जब उनके लिए कोई अप्रिय घटना घटती है तो अपनी रचनात्मक शैली द्वारा अपनी नकारात्मक भावनाओं को भली और समारात्मक भावनाओं में परिवर्तित कर लेते है।  

    सकारात्मक विचार रखने वाले लोग निरन्तर इस प्रयास में लगे रहते हैं कि जो भी अवसर हाथ लगे उससे लाभ उठाकर जीवन में ख़ुशियॉ भर लें। न उन्हें बीते हुए कल का दुख होता है न ही आने वाले कल की चिन्ता। वे अपना आज सवारने में लगे रहते है। और जिसका आज सवर जाए उसका जीवन ख़ुशियों से भरा होता है। वो ईश्वर पर भरोसा करके आगे बढ़ता है और जो कुछ उसे प्राप्त होता है उसमें ख़ुश रहता है। अन्त में हम यही कहेंगे कि अपने कल से पाठ अवश्य लीजिए पर उसका रोना न रोइए और अपने भविष्य के लिए प्रयास कीजिए पर उसके लिए इतनी न कीजिए कि आप का आज परेशानी में बीत जाए।

     
     
  • RelatedArticle
  • रियाज़ हैदर बारहवी मुनाज़ेर ए इमाम सादिक़ (अ) व अबू हनीफ़ा
    अली अब्बास हमीदी इमाम जाफ़र सादिक़ (अ) की नसीहतें
    हज़रत अली अलैहिस सलाम का इल्म
    सैयद हुसैन हैदर ज़ैदी रौज़ ए इमाम हुसैन (अ) की अज़मत
    मक़बूल हुसैन अलवी अहमियते नहजुल बलाग़ा
    एकता मुसलमानों की प्रगति रेखा सैयद तन्वीर हैदर रिज़वी
    मुहाफ़िज़ इमामत हज़रत जै़नबे कुबरा सलामुल्लाह अलैहा सैयद हैदर अब्बास रिज़वी
    हसद व किनह की इंतेहा
    हज़रत ख़दीजा (स) की वसीयतें
    हज़रत ख़दीजा (स) की तारीख़े वफ़ात
    हज़रत खदीजा (स) की अक़्ल व ज़िहानत
    जश्ने शादी
    करबला में फ़तह की और क्यो? सैयद बहादुर अली ज़ैदी
    करबला..... दरसे इंसानियत सैयद एजाज़ हुसैन मुसावी
    मारेकए बद्र व ओहद और शोहदा ए करबला मुशाहिद आलम
    हादी ए उम्मत हज़रत इमाम ज़ैनुल आबेदीन अलैहिस सलाम सैयद मुहम्मद जवाद असकरी ज़ैदी
    विश्व कुद्स दिवस
    शहादते इमाम अली रज़ा अलैहिस्सलाम
    हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शहादत
    हज़रत ज़ैनब के जीवन के कुछ आयाम  
    FirstName :
    LastName :
    E-Mail :
     
    OpinionText :
    AvrRate :
    %0
    CountRate :
    0
    Rating :